Komaki ने launch किया TN 95 इलेक्ट्रिक स्कूटर | Safety Features | Extended Rage |

Electric two wheeler company Komaki ने Indian market में TN95 electric scooter पेश किया है, जो 2W EV market में एक और addition है। यह मॉडल कई features के साथ आता है और नए riders  से लेकर पर्यावरण के प्रति जागरूक उन लोगो  तक, जो अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करना चाहते हैं, को आकर्षित करेगा। Komaki ने  इसकी  starting price 1,31,035 रुपये रखी है।

Anti-skid technology के साथ, स्कूटर विभिन्न सतहों पर बेहतर पकड़ सुनिश्चित करता है, यह riders को अपने स्कूटर की स्थिरता और control बनाए रखने में मदद करता है। इसमें LiFePO4 battery set दिया है  जो की  उन लोगों की चिंताओं को कम करने में भी मदद कर रहा है जो इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की समस्याओ से परेशान  रहते है । इसमें safety के कई features दिए है  ताकि rider सड़क पर safe महसूस करें।

Komaki TN 95 इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक नया Key-Fob दिया गया है जिसकी वजह से इसमें  key-less control और additional safety  मिलती  है। Komaki TN 95 dual disk-break system के साथ 85 किमी/घंटा की top speed और efficient breaking power के साथ आता है। और साथ ही, इसके 18-लीटर बूट के कारण अब आप अपना सारा सामान साथ ले जा सकते हैं,  जो पर्याप्त storage space प्रदान करता है। साथ ही इसमें advanced LED lighting है, जिसमें dual headlamps, daytime running lights और front indicators शामिल हैं, इसके special features में on-board navigation system, sound system और Bluetooth connectivity है। साथ ही आप इसमें parking assist, cruise control and reverse assist जैसे शानदार features की भी उम्मीद कर सकते हैं, जिससे राइडर्स को एक सुखद ड्राइविंग अनुभव मिलता है। TN 95 स्कूटर दो कलर ऑप्शन Metal Grey और Cherry Red आता है।

Table of Contents

Features

इस ई-स्कूटर में powerful 5kW हब मोटर और 50amp controller है, और इसमें तीन अलग-अलग गियर मोड हैं – Eco, Sports और Turbo- जो regenerative braking के साथ आते हैं। लेकिन बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 4-5 घंटे लगते हैं और यह आपके द्वारा चुने गए बैटरी option के आधार पर 180 किमी तक की drinving range प्रदान करती है।

Price

इसकी price 130-150 किमी range variant के लिए 1,31,035 रुपये (एक्स-शोरूम) और 150-180 किमी range के लिए 1,39,871 रुपये (एक्स-शोरूम) है। अपने इस प्राइस टैग के साथ Komaki यह सुनिश्चित कर रही है कि इसके users को अपनी safety को लेकर किसी भी तरह का कोई compromise न करना पड़े ।

इसकी performance, safety features, competitive pricing market में पहले से मौजूद ब्रांड्स  जैसे Ola’s S1 Pro, Ather 400X, Bajaj Chetak and Vida V1 Pro को ज़बरदस्त टक्कर देने वाली है । इस electric scooter को इसकी advanced speed performance और गजब की riding mechanics के साथ एक रोमांचक riding experience प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Komai TN 95 electric scooter eco-friendly राइडर्स के लिए cost-efficient और feature-rich है। safety features, एक लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और अन्य features को लागू करके, TN 95 निश्चित रूप से भारत के electric vehicle market  में एक जबरदस्त ताकत बन जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top