5 सबसे सस्ती Electric Cars – 2023

आजकल Electric cars  की मांग तेजी से बढ़ रही है, ज्यादातर लोग Petrol/ Diesel cars के बजाय battery से चलने वाली electric cars को प्राथमिकता दे रहे हैं।Starting में कुछ ऐसी electric cars बाजार में उतारी गईं, जिनकी कीमत ज्यादा थी। लेकिन पिछले कुछ महीनों में कई ऐसे ecars की entry हुई है, जो न सिर्फ कीमत में कम हैं बल्कि बेहतर driving range का भी दावा करते हैं। आज हम आपके लिए ऐसी किफायती ecars की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी कीमत केवल 7.98 लाख रुपये से शुरू होती है

1. MG Comet EV

 MG Motors ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार MG Comet को पिछले April 2023  में भारतीय बाजार में पेश किया था। यह कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक कार है, इससे पहले MG eZS को पेश किया गया था। MG Motors इस कार में 17.3kWh का बैटरी पैक दे रही है और इसका इलेक्ट्रिक मोटर 41bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह कार 230 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकेगी। इसकी बैटरी को 3.3kW के चार्जर से चार्ज होने में करीब 7 घंटे का समय लगता है, वहीं इसकी बैटरी महज 5 घंटे में 80% तक चार्ज हो जाती है। इसकी कीमत 7.98 लाख रुपये से लेकर 9.98 लाख रुपये तक है।

कंपनी का दावा है कि इस कार की चार्जिंग कॉस्ट काफी कम है। इसे पूरे महीने चार्ज करने के लिए सिर्फ 519 रुपये खर्च करने होंगे। इस कार में 55 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर, वायरलेस एंड्रॉइड और एपल कार प्ले, फ्लोटिंग Twin display, 100 से ज्यादा वॉयस कमांड और digital key की जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके वॉयस कमांड को एक्टिवेट करने के लिए आपको सिर्फ ‘हैलो एमजी’ कहना होगा। Digital Key का फायदा यह है कि आपको फिजिकल key की जरूरत नहीं होगी, आप इसे Digital Key से ऑपरेट कर सकेंगे. इतना ही नहीं आप इस Digital Key  को अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

  • Driving Range: 230 kilometers
  • Top speed: 100 kmph
  • Seating Capacity: 4-Persons
  • Price Range: INR 7.98 – 9.98 lakh.

2. Tata Tiago EV

TATA Tiago Electric कुल दो बैटरी पैक options के साथ आती है, जिसमें एक 19.2kWh क्षमता का बैटरी पैक उपलब्ध है और दूसरे option के रूप में 24kWh का बैटरी पैक दिया गया है। जो 250 किमी और 315 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देते हैं। इस कार के छोटे रेंज मॉडल का इलेक्ट्रिक मोटर 60bhp पावर और 105Nm टॉर्क जनरेट करता है, जबकि higher range 74bhp पावर और 114Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी कीमत 8.69 लाख रुपये से लेकर 12.04 लाख रुपये तक है।

Tiago EV Tata Motors के Ziptron हाई-वोल्टेज इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर पर आधारित है और 50kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 50kW DC फास्ट चार्जर से कनेक्ट करने पर, Tiago EV की बैटरी को केवल 57 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस कार को दो ऑनबोर्ड चार्जिंग सुविधाओं के साथ पेश किया गया है, इसके 19.2kWh बैटरी वर्जन में थोड़ा कम पावरफुल 3.3kW चार्जर दिया गया है। वहीं, बड़े पैक के साथ 7.2 kW क्षमता की फास्ट चार्जिंग का भी विकल्प मिलता है, जिससे कार की बैटरी महज 3.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

  • Riding Range: 315 kilometers
  • Top speed: 120 kmph
  • Seating Capacity: 5-Persons
  • Price Range: INR 8.69 – 12.04 lakh.

आपको blog केसा लगा, हमें Comment section में जरूर बताये। ताकि हम आने वाले reviews को और भी बेहतर बना सके ।

3. Citroen eC3

भारतीय बाजार में। इस कार की शुरुआती कीमत 11.50 लाख रुपये तय की गई है। Citroen EC3 में कंपनी ने 29.2kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है, जो फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 57hp का पावर और 143nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि नई इलेक्ट्रिक कार EC3 महज 6.8 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और इसकी टॉप स्पीड 107 किमी प्रति घंटा है। इस कार में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ही दो ड्राइविंग मोड भी दिए गए हैं, जिनमें ईको और स्टैंडर्ड शामिल हैं।

नई Citroen eC3 इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 320 किलोमीटर (ARAI) की ड्राइविंग रेंज के साथ आती है। कंपनी ने इस कार के लिए दो चार्जिंग ऑप्शन दिए हैं। DC फास्ट चार्जर की मदद से इस कार की बैटरी महज 57 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है. एक 3.3kW ऑनबोर्ड एसी चार्जर भी है, जो CCS2 फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इस चार्जर से इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 10.5 घंटे का समय लगता है।

  • Riding Range: 320 kilometers
  • Top speed: 107 kmph
  • Seating Capacity: 5-Persons
  • Price Range: INR 11.05 –12.76lakh.

4. Tata Tigor EV

Tata Motors ने हाल ही में अपनी मशहूर इलेक्ट्रिक सेडान कार Tata Tigor EV का नया अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने नई इलेक्ट्रिक सेडान में कुछ खास बदलाव किए हैं और दावा किया जा रहा है कि इस कार की ड्राइविंग रेंज भी बढ़ाई गई है। इस कार की कीमत 12.49 लाख रुपये से लेकर 13.75 लाख रुपये तक है। नई Tigor EV में कंपनी ने 26 kWh क्षमता का लिक्विड-कूल्ड बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है, जो IP67 रेटेड लीथियम-आयन बैटरी है। कंपनी की दावा है कि इसकी बैटरी हर मौसम में बेहतर परफॉर्मेंस देती है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 55 kW की पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है।

  • Riding Range: 315 kilometers
  • Top speed: 121 kmph
  • Seating Capacity: 5-Persons
  • Price Range: INR 12.49 – 13.75 lakh.

5. Tata Nexon EV Prime

Tata Nexon EV बाजार में दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आती है। एक है प्राइम (Prime)  जिसकी कीमत 14.49 लाख  रुपये से शुरू होती है। और 17.19 लाख रुपये तक जाती है। इस वेरिएंट में 30.2kWh क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है और कंपनी का दावा है कि यह कार सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है। वहीं दूसरा वेरिएंट मैक्स (max)  है, जिसकी कीमत 16.49 लाख रुपये से लेकर 19.54 लाख रुपये तक है। इसमें 40.5 kWh क्षमता का बैटरी पैक है, जो 453 किमी की ड्राइविंग रेंज के साथ आता है।

इसमें तीन ड्राइविंग मोड मिलते हैं, जिनमें City, Eco और Sport शामिल हैं। Nexon EV Max Dark में सनरूफ के साथ  सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, AQI डिस्प्ले के साथ एयर प्यूरीफायर, क्रूज़ कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, रियर AC वेंट, 7-इंच मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) भी मिलता है। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से इसमें दो एयरबैग, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) है। हालांकि इस इलेक्ट्रिक वर्जन का क्रैश टेस्ट नहीं किया गया है, लेकिन ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्टिंग में इसके ICE इंजन मॉडल को 5-स्टार रेटिंग दी गई है।

  • Riding Range: 453 kilometers
  • Top speed: 120 kmph
  • Seating Capacity: 5-Persons
  • Price Range: INR 14.49 – 17.19 lakh.

आपको blog केसा लगा, हमें Comment section में जरूर बताये। ताकि हम आने वाले reviews को और भी बेहतर बना सके ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top