2023 BMW Z4 Launched in India – Price | Engine | Power | Top Speed

 

BMW India ने देश में अपडेटेड Z4 रोडस्टर को पेश कर दिया है। 2023 BMW Z4 फेसलिफ्ट को भारत में 89.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है और यह जून से पूरे भारत में सभी बीएमडब्ल्यू डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी। इसे CBU (कंप्लीटली बिल्ट यूनिट) के तौर पर इम्पोर्ट किया जाएगा। कार विदेश से बिल्ट-अप आएगी और सीधे यहां बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

यह लग्ज़री कार दो साल की वारंटी के साथ आएगी और सभी नए स्काईस्क्रेपर ग्रे और पोर्टिमाओ ब्लू विकल्पों सहित 7 color options में उपलब्ध होगी। आइए जानते हैं BMW Z4 M40i के बारे में विस्तार से।

आपको बता दें, 2023 BMW Z4  को भारत में 89.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। Porsche 718 Boxter के अलावा, 2-डोर कन्वर्टिबल स्पोर्ट्स कार का भारत में कोई सीधा competitor नहीं है। हालांकि, Porsche 718 Boxter  1.52 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उससे कहीं अधिक महंगा है।

डिजाइन के मामले में, नयी BMW Z4 में बहुत कुछ नहीं बदला है। पहले की तुलना में इसमें मामूली बदलाव मिलते हैं, जैसे कि अपडेटेड बम्पर, नई vertical LED Headlights और अपडेटेड 19 इंच के अलॉय व्हील। इसमें कुछ बदलाव हैं। इस कन्वर्टिबल स्पोर्ट्स कार की सॉफ्ट-टॉप रूफ महज 10 सेकंड में खुल और बंद हो सकती है, यह बिजली से चलती है। Z4 के केबिन में अपडेटेड अपहोल्स्ट्री है लेकिन फीचर्स में कोई बदलाव नहीं है। इसके अलावा, मौजूदा BMW डिजाइन को ध्यान में रखते हुए, ओपन-टॉप स्पोर्ट्स कार में बड़े एयर इंटेक्स के साथ एक नया ग्रिल है

आपको यह blog केसा लगा, हमें Comment section में जरूर बताये। ताकि हम आने वाले reviews को और भी बेहतर बना सके ।

नई BMW Z4 M40i रोडस्टर का इंटीरियर वैसा ही है, लेकिन अब इसमें कनेक्टेड फीचर्स के साथ एक आधुनिक कॉकपिट है जो ऑपरेटिंग सिस्टम 7.0 के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें 10.25 इंच का digital instruments cluster, 3डी मैप्स के साथ जीपीएस, टच कंट्रोलर, पार्किंग और apple carplay  के साथ driving assistant functions जैसे driving assisting features के साथ एक high resolution टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है।

BMW कंपनी ने इस रोडस्टर में ऑटो स्टार्ट-स्टॉप और ब्रेक-एनर्जी रिजनरेशन जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यह कार तीन driving modes- ecopro, comfort और Sport के साथ उपलब्ध होगी। सुरक्षा के लिहाज से इसमें ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए फ्रंट और साइड एयरबैग, ब्रेक असिस्ट के साथ एबीएस, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इमोबिलाइजर और क्रैश सेंसर दिए गए हैं।

BMW इंडिया Z4 रोडस्टर को केवल एक वेरिएंट – M40i में बेचेगी। इसमें 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर, inline engine है, जो 335 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। BMW Z4 महज 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

2023 BMW Z4 facelift –Ex-showroom Price:

आपको यह blog केसा लगा, हमें Comment section में जरूर बताये। ताकि हम आने वाले reviews को और भी बेहतर बना सके ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top